लखीमपुर खीरी में एसपी के आदेश पर थाना मैलानी पुलिस ने मंगलवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल किया। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे भारतीय स्टेट बैंक का सायरन बजते ही अलर्ट पुलिसकर्मी आनन-फानन बैंक के परिसर में दाखिल हुए और बाहर बैठे संदिग्ध लोगों की तलाशी शुरू कर दी। इसके बाद बैंक के अंदर जाकर वहां मौजूद लोगों के थैलों आदि की तलाशी ली। इस दौरान एसओ निराला तिवारी ने बैंक कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी। करीब दस मिनट चले इस मॉक ड्रिल के दौरान एसआई तेज बहादुर सिंह, संसारपुर चौकी प्रभारी मोहित पुंडीर, हेड कांस्टेबल देवेंद्र शर्मा, जाहिद अली, कांस्टेबल राजीव सागर, चकित, अरुण कुमार, अनुराग, विशाल आदि मौजूद रहे।