फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों ने बिखेरी स्वाद की खुशबू, ईसानगर ब्लॉक रहा पहले स्थान पर

लखीमपुर खीरी में जिला स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बीएसए कार्यालय के पास स्थित रिसोर्स सेंटर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 15 विकासखंडों रमिया बेहड़, पसगवां, निघासन, मोहम्मदी, पलिया, धौरहरा, ईसानगर, बिजुआ सहित अन्य ब्लॉकों के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और प्रस्तुति को बेहतर बनाना रहा। प्रतियोगिता में रसोइयों ने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा स्वाद, स्वच्छता, पोषण और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 3500, 2500 और 1500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम स्थान पर ईसानगर, दूसरे पर में पलिया व नकहा और तीसरे स्थान पर रमिया बेहड़ व बिजुआ ब्लॉक रहे।इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी रसोइयों को 650 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें