फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाढ़ ने रोका रास्ता... समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, बीमार बच्ची ने मां की गोद में तोड़ा दम

मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 01:39 PM IST

लखीमपुर खीरी के मझगई इलाके में बाढ़ के बीच दिल झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बीमार बच्ची को समय से उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी जान चली गई। मामला मझगई थाना क्षेत्र के गांव सेमरहिया का है। गांव निवासी राकेश की दो वर्षीय पुत्री को बुखार आ रहा था। बाढ़ में रास्तों पर भरे पानी के कारण बच्ची को इलाज के लिए कहीं नहीं ले जा पा रहे थे। क्षेत्रीय लेखपाल ने बच्ची के पिता राकेश को बुधवार सुबह सलीमाबाद चौराहे पर लाने को कहा। चौराहे पर एंबुलेंस मिलने की बात कही थी। राकेश पत्नी के साथ बच्ची को लेकर सुबह चौराहे पर पहुंच गए थे, लेकिन एंबुलेंस 11 बजे आई। तब तक बच्ची की मौत हो गई। गोद में बेटी का शव लिए मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें