फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का हथौड़ा, दुकानों के चबूतरे तोड़े

लखीमपुर शहर की मुख्य बाजार में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए चला नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को एक घंटे में ही थम गया। व्यापारियों के विरोध के बाद शाम को बैठक की बात कहकर पालिका अधिकारी वापस चले गए। बुलडोजर और पालिका कर्मियों ने भी वापसी की राह पकड़ ली। एक घंटे के अभियान में खपरैल बाजार की कुछ दुकानों के सामने के चबूतरे तोड़े गए हैं। पालिका अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की बात कही है। कहा कि नाले पर चबूतरा और निर्माण बनाकर किया गया अतिक्रमण तो हटाया ही जाएगा। बता दें कि शहर की मुख्य बाजार में पानी भरने के बाद पालिका ने नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की चेतावनी जारी की थी। तीन दिन का समय पूरा होने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पालिका ने जेसीबी से कुछ दुकानों के चबूतरे तोड़ दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें