फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में संदिग्ध हालात में बदायूं के मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में मजदूरी कर रहे बदायूं के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो वह सोमवार को लखीमपुर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव को बिना दिखाए ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भाई संतराम ने बताया कि उनका भाई दीवान सिंह (25 वर्ष) पिछले दो-तीन वर्षों से मोहम्मदी में रहकर मजदूरी करता था। सब कुछ सही चल रहा था कि अचानक ठेकेदार ने दीवान की मौत की खबर बताई। खबर मिलते ही परिजन लखीमपुर आए। संतराम ने बताया कि हाल ही में उनके भाई ने टंकी की पुताई का ठेका लिया था। परिजनों के मुताबिक ठेकेदार और पुलिस ने घटना को छुपाने के उद्देश्य से बिना परिजनों के पहुंचे ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें