कुशीनगर के जिले के धौरहरा समिति पर डीएपी लेने के लिए किसानों में मारपीट की नौबत आ गई। दरअसल, जितना खाद आया था उससे ज्यादा किसान एक साथ पहुंच गए। इसी बीच डीएपी को लेने के चक्कर में किसानों में आपस में ही नोंकझोक होने लगा। इसी बीच अचानक नौबत मारपीट तक पहुंच गई। हंगामा बढ़ते देख मौके पर पुलिस बुलाना पड़ा। इसके बाद से डीएपी वितरण शुरू हुआ। हालांकि अधिकांश किसानों को खाली हाथी लौटना पड़ा।