मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे तथा किसी भी प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री संदर्भित शिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में न जाने पाए। निरीक्षण के दौरान संतुष्ट दिखे।