मेडिकल कॉलेज से अनावश्यक रेफरल रोकें, स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज दें : डीएम कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, रोगी कल्याण समिति, जिला क्षय रोग समिति, संचारी रोग नियंत्रण समिति, जिला एड्स समन्वय समिति, फाइलेरिया उन्मूलन समिति तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में होने वाले अनावश्यक रेफरल को कम किया जाए और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने, स्थानांतरित डॉक्टरों से तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने तथा एंबुलेंस सेवाओं का रिस्पांस टाइम कम करने पर विशेष जोर दिया।