फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता पर कार्रवाई की मांग

सुभासपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें दलित व अति पिछडे़ समाज को जातिसूचक शब्द बोलते हुए अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक शीर्ष नेता दलित, अति दलित एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के प्रति जाति सूचक शब्द बोलते हुए अभद्र टिप्पणी की है। एक राजनीतिक व्यक्ति का इस तरह का बयान निंदनी है। उनकी तरफ से किए गए अशोभनीय टिप्पणी से समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषी सपा नेता के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें