बारात में शामिल होने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव वालों की मदद से घर वाले शव को आनन-फानन में दफना दिया। इसकी जानकारी मृतक के भाई को हुई तो पुलिस को तहरीर देकर युवक की हत्या का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को शव को कब्र से निकाला गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।