कुशीनगर में डीएम कार्यालय पर भाजपा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रात को सीएचसी व पडरौना के नेत्र पुरूष चिकित्सालय पर रात को डाक्टर नहीं विश्राम करते हैं। दलालों का बोल बाला है। इलाज नहीं मिलने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों या छह किमी दूर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए जाना पड़ता है। नेत्र पुरूष चिकित्सालय पर तैनात डॉ. अतीक अहमद मरीजों के साथ बदसलूकी करते हैं। पूर्व में भी इनके खिलाफ शिकायत किया जा चुका है। विभागीय पहुंच होने के कारण कार्रवाई तो जांच तक नहीं कराई जाती है।