कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी कस्बा में ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान को मानसिक विक्षिप्त ने लोहे की रॉड से पीटकर उनकी जान ले ली। रात के वक्त मानसिक विक्षिप्त टहल रहा था, जिसेपीआरडी के जवान ने रात होने पर टहलने से टोका था। इसके थोड़ी ही देर बाद उसने पीआरडी जवान पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि लोहे की राड से जवान के सिर और चेहरे पर गंभीर रुप से हमला कर उन्हें घायल दिया। इस दौरान उनकी मौत भी हो गई।