कुशीनगर में बुधवार को निषाद पार्टी की संवैधानिक पद यात्रा बुद्ध स्थली से निकली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का काफिला तमकुहीराज कस्बे में पहुंचा। हाईवे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए जेसीबी पर चढ़कर कुछ कार्यकर्ता फूल बरसाने लगे। इस दौरान दूसरी लेन में हाईवे पर खड़ी जेसीबी में मालवाहन ठोकर मार दिया। इससे जेसीबी पलट गया और सात लोग घायल हो गए। इसके चलते करीब एक घंटे तक एक लेन पर आवागमन बाधित रहा और अफरा-तफरी काफिले में मच गई। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।