फिरौती के लिए नाबालिग बच्चे का अपहरण करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। घटना सैनी थाना क्षेत्र का है। अपाचे गाड़ी पर रात में बच्चे के बैठाकर भाग निकले थे बदमाश।पूरे जिले की सीमा को सील कर पुलिस ने शुरू कर दी थी वाहनों की तलाशी।पुलिस और एसओजी की टीम ने 12 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर बदमाशों को पकड़ लिया।