थाना मंझनपुर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने भैंस चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच भैंसें, एक पिकअप वाहन, तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।