पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सरकार पर मनमानी और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद सरकार पुरानी पेंशन पर विचार न करके कर्मचारियों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है।