फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा कटान से प्रभावित ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अरुन पाराशर Updated Fri, 03 Oct 2025 07:34 PM IST

कासगंज में बाढ़ प्रभावित गांव किसौल, किलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी प्रणय सिंह को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुशांत सांवरे को सौंपा। ग्रामीणों ने गंगा कटान और बाढ़ के चलते होने वाली समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जुलाई और अगस्त माह में गंगा का जलस्तर बढ़ने और सिंचाई विभाग की गलत ठोकर व्यवस्था के कारण गंगा की धारा उनके खेतों और गांव की ओर मुड़ गई। इससे हजारों बीघा उपजाऊ भूमि, ट्यूबवेल, मकान एवं अन्य संपत्तियां जलमग्न हो गईं। कई ग्रामीणों के मकान बाढ़ में बह गए हैं। किलोनी क्षेत्र में अभी गंगा लगातार कटान कर रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जिन किसानों की भूमि गंगा में समा गई है, उन्हें ग्राम समाज की भूमि आवंटित की जाए। बाढ़ के चलते हुए फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। प्रभावित किसानों के बिजली बिल व केसीसी लोन माफ किए जाएं। गंगा कटान रोकने के लिए पक्की ठोकरें तत्काल बनाई जाएं। मकान एवं ट्यूबवेल के नुकसान का सर्वे कराकर पुनर्वास की सुविधा दी जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सैकड़ों परिवारों का जीवन संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें