फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने खोला मोर्चा, 25 अप्रैल तक सामूहिक कलमबंद हड़ताल का एलान

Arun Parashar Updated Fri, 17 Apr 2026 07:56 PM IST

कासगंज में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विकास खंड सिढ़पुरा के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों (पंचायत मित्रों) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ब्लॉक कार्यालय पहुंचे रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने 25 अप्रैल तक सामूहिक कलमबंद हड़ताल का एलान किया है। हड़ताल पर बैठे रोजगार सेवकों का कहना है कि शासन की ओर से लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता, तब तक कोई भी रोजगार सेवक कार्य पर नहीं लौटेगा। उनकी मुख्य मांगों में पिछले एक वर्ष से रुके हुए मानदेय का तत्काल भुगतान करना और भविष्य में मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। रोजगार सेवकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से 4 अक्टूबर 2021 को रोजगार सेवकों के हित में जो महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं, उन्हें अभी तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। उन्होंने रोजगार सेवकों के लिए स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने और सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में गौरव रत्न शाक्य, विनोद कुमार, बॉबी कुमार, रमेश चन्द्र, धर्मेन्द्र सिंह, मोहनलाल, रोहन लाल समेत तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें