फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरएसएस का शताब्दी वर्ष...भुजपुरा में निकाला गया पथ संचलन

अरुन पाराशर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:22 PM IST

कासगंज में गंजडुंडवारा के गांव भुजपुरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्ण गणवेश में बैठक एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने गांव में पथ संचलन निकाला। बैठक में मुख्य वक्ता सहप्रांत बौद्धिक प्रमुख कृष्णवीर ने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में पांच प्रमुख विषयों पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और स्व-बोध को लेकर घर-घर जनजागरण अभियान चला रहा है। खंड कार्यवाह सुधीर ने बताया कि गंजडुंडवारा खंड के आठों मंडलों में इसी प्रकार से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता गांव प्रमुख आराम सिंह शाक्य ने की। इस अवसर पर नगर खंड प्रचारक आदित्य, सह खंड संचालक नवीन कुमार, जिला सह संपर्क प्रमुख गिरीश कुमार, नगर संघचालक अरविंद वर्मा, सह नगर संघचालक अजय दीक्षित समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें