मोक्षदा एकादशी पर्व पर तीर्थनगरी शूकरक्षेत्र सोरोंजी में महापंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए हरि की पौड़ी सहित अन्य गंगाघाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पर्यटन आवास केंद्र तुलसी पार्क हरि की पौड़ी से सुबह 9 बजे भगवान वराह की पूजा अर्चना के साथ महापरिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा के मुख्य संयोजक शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया कि परिक्रमा में महामंडलेश्वर आशुतोषानंद महाराज, स्वामी योगीराज दिव्यानंद महाराज, स्वामी विदेहानंद महाराज सहित अन्य संत भी पहुंचे हैं।