फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोरोंजी में लड्डू गोपाल को साथ लेकर लगाई महापंचकोसी परिक्रमा

अरुन पाराशर Updated Mon, 01 Dec 2025 06:41 PM IST

मोक्षदा एकादशी पर्व पर तीर्थनगरी शूकरक्षेत्र सोरोंजी में महापंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए हरि की पौड़ी सहित अन्य गंगाघाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पर्यटन आवास केंद्र तुलसी पार्क हरि की पौड़ी से सुबह 9 बजे भगवान वराह की पूजा अर्चना के साथ महापरिक्रमा शुरू हुई। कई श्रद्धालु लड्डू गोपाल को साथ लेकर महापंचकोसी परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमा के मुख्य संयोजक शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने बताया कि परिक्रमा में महामंडलेश्वर आशुतोषानंद महाराज, स्वामी योगीराज दिव्यानंद महाराज, स्वामी विदेहानंद महाराज सहित अन्य संत भी पहुंचे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें