फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगा घाट पर उमड़ रहे भोले के भक्त, हर-हर महादेव के जयकारों की रही गूंज

Arun Parashar Updated Fri, 21 Aug 2026 06:24 PM IST

कासगंज के सोरों जी तीर्थ नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए दूरदराज से आए श्रद्धालु कांवड़िए लहरा गंगा घाट पर कांवड़ भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कंधों पर कांवड़ लिए कांवड़ियों के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सुबह से ही लहरा गंगा घाट पर कांवड़ भरने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। विभिन्न मार्गों से कावड़ियों की टोलियां सोरों पहुंचीं और गंगा जल भरकर भगवान के मंदिरों की ओर प्रस्थान किया। 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है और जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर भी लगाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें