कल्याणपुर में थार सवार युवकों ने मंगलवार देर रात पुलिस पिकेट पॉइंट के पास युवक को पीटकर मरणासन्न कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिठूर रोड निवासी राजू पटेल ने पुलिस को बताया कि वह निजी काम से कल्याणपुर पनकी रोड आए थे। यादव टी स्टाल के पास खड़े चाय पी रहे थे। तभी थार व दो अन्य कारों से 12 से अधिक युवक गाड़ी से उतरे और पीटना शुरू कर दिया। लोगों के बचाव करने पर भाग निकले। पिटाई से घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।