विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस पर बच्चों को हाथ धोने की आवश्यकता, स्वास्थ्य से उसका सीधा संबंध तथा भोजन से पूर्व हैंडवॉश करने के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। बेनीसिंह ज्वालाप्रसाद इंटर काॅलेज कुङनी में शिक्षकों ने बच्चों को सही ढंग से हाथ धोने की विधि और उपयुक्त समय के बारे में विस्तार से समझाया। इसके बाद डेमो के रूप में सभी बच्चों को हैंडवॉश कराया गया, जिससे वे व्यवहारिक रूप से इस आदत को अपनाने के लिए प्रेरित हुए।