कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल के एक तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।