फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने रेलवे फाटक पर हाथ रखा तो अचानक सायरन बजने लगा, सिग्नल कटने से खड़ी हो गई ट्रेन

सचेंडी के सीढ़ी क्रॉसिंग पर रविवार शाम युवक ने रेलवे फाटक पर हाथ रखा तो अचानक सायरन बजने लगा। सिग्नल कटने से ट्रेन खड़ी हो गई। मौके पर मौजूद सीढ़ी चौकी के दरोगा ने युवक को गेटमैन के रूम में बिठा दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक मालगाड़ी क्रॉसिंग पर खड़ी रही और लंबा जाम लग गया। इसमें एक एंबुलेंस भी फंसी रही। युवक की पहचान औरैया निवासी मनोज सिंह सेंगर के रूप में हुई है। बिधनू जाने के दौरान युवक ने बंद क्रॉसिंग पर लगे बूम को जैसे ही छुआ तो सायरन बजने लगा और सिग्नल कट गया। गेटमैन राजीव रंजन ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना देकर माल गाड़ी को रवाना किया गया। युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें