फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ सम्मेलन में वक्ता बोले- बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहने की आदत डालनी होगी

गोपीनाथपुरम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारती शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहने की आदत डालनी होगी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमसे अधिक आगे है। ऐसे में उन पर किसी भी प्रकार का दबाव न डालें। उनकी भावनाओं को समझें और उनका सहयोग करें, ताकि उनके अंदर किसी प्रकार की ओछी भावनाएं न आएं। बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहें। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर के छात्रों से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बारे में पूछा। साथ ही उनको सफलता के मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। उन्होंने माताओं से बच्चों की सेहत के रखरखाव व उनके आचार और विचार को समझने पर जोर दिया। बाद में विद्यालयों के आचार्यों के साथ बैठक कर शिक्षण के बारे में जानकारी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें