महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वांछित अभियुक्त समर निषाद पुत्र शिवबालक निवासी बैजा खेड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि समर निषाद के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। महाराजपुर थाने में अभियुक्त के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शातिर किस्म के अपराधी समर निषाद पर एस सी एस टी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामले दर्ज है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।