फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किन्नर के घर में हथियारबंद बदमाशों का धावा, 10 लाख नकद, 100 ग्राम सोना और अपाचे बाइक लूटी

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2026 11:48 AM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की जाजमऊ चौकी अंतर्गत डकारी गांव के शास्त्री नगर मोहल्ले में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक किन्नर के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने किन्नर और उसके ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट की और करीब 10 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोना तथा एक अपाचे बाइक लूटकर फरार हो गए। जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि पहचान न हो सके। सूचना पर एसपी और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित किन्नर वैशाली ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से अपने ड्राइवर मोहम्मद आसिफ के साथ शास्त्री नगर में रह रही हैं। गुरुवार तड़के करीब दो बजे तीन से चार बदमाश घर के पीछे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने असलहों के बल पर दोनों के साथ मारपीट की, उन्हें रस्सी से बांध दिया और घर में रखी नकदी, जेवरात और अपाचे बाइक लूट ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें