बिल्हौर के मकनपुर कस्बे में चेहल्लुम के मौके पर मदार साहब की दरगाह के पास बड़ी डेग में बनी बिरयानी लूटने के दौरान मंगलवार शाम भीषण भगदड़ मच गई। बिरयानी खत्म होने की अफवाह पर भीड़ बेकाबू हो गई, जिसमें धक्का-मुक्की के दौरान आग में गिरकर एक युवक झुलस गया और चार लोग घायल हो गए।