फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: नवीन गंगापुल पर दो बार, सरैया और पोनीरोड झंडा चौराहा पर लगा जाम

शुक्लागंज के पोनीरोड झंडा चौराहा, नवीन गंगापुल और सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरैया मार्ग पर एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पुलिस ने निकलवाया। हालांकि सभी जगहों पर जाम जल्दी खुल गया। सुबह 11 से 12 बजे के बीच पोनीरोड झंडा चौराहा पर ई-रिक्शा चालकों के आड़े-तिरछे रिक्शे खड़े करने से जाम लग गया। होमगार्ड ने मौके पर पहुंचकर रिक्शों को हटवाकर जाम खुलवाया। दोपहर डेढ़ से ढाई बजे के बीच नवीन गंगापुल पर स्ट्रीट लाइट ठीक करने के कार्य के कारण मार्ग सकरा हो गया, जिससे जाम लग गया। ट्रॉली हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शाम चार से पांच बजे के बीच उन्नाव से कानपुर जा रही एक ई-बस नवीन गंगापुल पर खराब हो गई, जिससे फिर से जाम लग गया। सवारियों को उतरना पड़ा और पुलिस व लोगों की मदद से बस को सड़क किनारे किया गया। सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर दोपहर 12 से एक बजे के बीच आरओबी निर्माण कार्य के कारण मार्ग सकरा होने से जाम लगा रहा। इसी जाम में कानपुर से उन्नाव जा रही एक निजी एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिस ने निकलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें