भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत टैरिफ किए जाने पर कोपरगंज में लड्डू का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया गया। कहा कि अमेरिकी टैरिफ घटने से कानपुर सहित पूरे देश से भारत से अमेरिका को निर्यात बढ़ेगा जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस मौके पर राजेश आहूजा, आशीष मिश्र, महेश गंगवानी, अब्दुल वहीद, कुंदन शर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, अनुराग, राकेश भाटिया आदि रहे।