भीतरगांव ब्लाक के कृषि मौसम तकनीक अजय मिश्रा ने बताया मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भीतरगांव इलाके में 23-24 जनवरी के मध्य तेज हवाओं, गरज चमक एवं ओलावृष्टि के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने संभावना है। किसानों भाई रबी की खड़ी फसलों मे सिंचाई खरपतवार नाशी का छिड़काव स्थगित रखें। तथा सभी पशुपालक अपने पशुओ को खुले स्थान पर न बांधे।