फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में अमर उजाला की ओर से हुई तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला

शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jan 2026 11:10 PM IST

मेरे सर कहते थे कि आज तक मेहनत करने वाले का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मेहनत करते रहें। पढ़ाई से जी न चुराएं। परीक्षा की तैयारी शेड्यूल बनाकर करें। किसी भी परीक्षा के परिणाम से आपकी काबलियत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। बोर्ड की हो या प्रतियोगी परीक्षा हो उसे भगवान न बनने दें। यह बातें अमर उजाला की ओर से बुधवार को ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने छात्रों से कही। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में प्रतिभाग करने की सीख दी। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक ममता तिवारी, प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह, उप प्रधानाचार्य माध्यमिक आकांक्षा जौहरी, उप प्रधानाचार्य प्राथमिक शिवानी सिंह ने किया। सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों में स्वयं से ज्यादा दूसरों की अपेक्षाओं का तनाव होता है। 10वीं का बोर्ड आपको 12वीं के लिए तैयार करता है। और 12वीं का बोर्ड आपके भविष्य की दिशा तय करता है। उन्होंने बच्चों को अच्छी नींद, पढ़ाई में निरंतरता, पढ़ाई के साथ खेल में बैलेंस बनाने की सलाह दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें