भीतरगांव क्षेत्र में शनिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने काले बादलों का डेरा जम गया। हल्की बूंदाबांदी के बीच लगातार कड़कती बिजली ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि भीतरगांव इलाका फिलहाल तेज बारिश और ओलावृष्टि की तबाही से बचा हुआ है, जबकि आसपास के घाटमपुर और पतारा क्षेत्रों में जमकर बारिश के साथ ओले गिरने की खबर है।