कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा में शनिवार देर शाम एक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव व जिला अस्पताल में कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी तैनाती की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सिठमरा निवासी अनिल चक्रवर्ती का बेटा आर्यन (10) शनिवार शाम को बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम छह बजे के करीब वह चौकी से कुछ दूर स्थित बीच बाजार खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई थी।