फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान क्षेत्र का होगा सर्वे, बाढ़ समिति को भेजी जाएगी रिपोर्ट

सिंचाई विभाग लखनऊ मंडल के अधीक्षण अभियंता (षष्ठम) ओपी वर्मा ने शनिवार को मिश्रा कॉलोनी छोर स्थित तीन घाटों का निरीक्षण किया। यहां दो माह से लगातार कटान हो रही है। उन्होंने बताया कि कटान स्थलों का सर्वे कराते हुए डाटा एकत्र कर लखनऊ मुख्यालय के बाढ़ समिति को भेजा जाएगा। वहां राहत कार्य को लेकर बनाया जाने वाला प्रस्ताव पास होगा। इसके बाद कटान रोकने का कार्य कराया जाएगा। शनिवार दोपहर सिंचाई विभाग की छह सदस्यीय टीम कटान प्रभावित क्षेत्र शिव बाबा घाट, पक्का घाट, बालू घाट का निरीक्षण करने पहुंची। लखनऊ से आए अधीक्षण अभियंता ने सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियों से मिलकर कटान वाले स्थानों को देखा। उन्होंने बताया कि कटान तेज है विभाग की ओर से पहले ही कटान रोकने के लिए उपाए किए गए लेकिन सफल नहीं हो सके। अब इस क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा और कटान रोकने के उपाय तलाशे जाएंगे। सर्वे रिपोर्ट बाढ़ समिति को भेजी जाएगी। बताया कि इन सब में करीब एक माह का वक्त लग सकता है। साथ रहे एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि सदर विधायक ने भी कटान रोकने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। डीएम की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा चुका है। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के एई अनुराग मिश्रा, जेई रवींद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश, उमाकांत गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें