पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष भारतीय नागरिकों की नृशंस हत्या का भारतीय सेना ने बदला ले लिया है। इस सम्बन्ध में सूफी खानकाह एसोसिएशन ने सरकार,भारतीय सेना और इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी है। केंद्रीय कार्यालय कानपुर नगर से बयान जारी करते हुए, सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने कहा कि भारतीय सेना भारत का गौरव है, जिसने देश के खिलाफ हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे उड़ी मामला हो या पुलवामा अटैक देश की सेना ने आतंकियों को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक करते हुए आतंकियों को खाक में मिला देना हमारी सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है।