फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवती पर आवारा कुत्तों का जानलेवा हमला, बुरी तरह जख्मी हुई युवती

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 05 Apr 2026 07:20 PM IST

शहर के साउथ क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार सामने आ रहा है। बर्रा निवासी 20 वर्षीय निकिता कुशवाहा पर किदवई नगर इलाके में एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 1 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है, जब निकिता रोज की तरह नौकरी से लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, निकिता किदवई नगर स्थित तुलसीयान टेक्सटाइल कंपनी में कार्यरत है। वह ऑटो से ज्योही सचान चौराहे पर उतरी थी और दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता उस पर टूट पड़ा। कुत्ते ने उसे गिराकर सीने पर पैर रख दिया और उसके होंठ पर काट लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती न होने पर उसे वापस बर्रा लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी की है और फिलहाल उसका उपचार जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें