फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिठूर-चौबेपुर-शिवराजपुर में फिर ओलावृष्टि, तेज हवाओं के बाद गिरे ओले

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 05 Apr 2026 07:11 PM IST

कानपुर के बिठूर, चौबेपुर और शिवराजपुर क्षेत्र में मौसम का कहर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को हुई ओलावृष्टि से उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को फिर तेज हवाओं के बाद आसमान से ओलों की बारिश शुरू हो गई। इस अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण इलाकों में पहले तेज आंधी चली, जिसके बाद ओले गिरने लगे। ओलावृष्टि का असर खेतों में खड़ी फसलों पर साफ नजर आया, जहां कई जगह फसलें गिर गईं और नुकसान की स्थिति बन गई। किसानों का कहना है कि लगातार दो दिन से हो रही इस प्राकृतिक मार ने उनकी मेहनत पर असर डाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें