कचहरी में छठी मंजिल से कूदकर जान देने वाली स्टेनो नेहा संखवार के घर कर्रही गुंजन विहार में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पहुंचे।परिवार के लोगों ने पुलिस लचर रवैये के बारे में बताया। इस पर पूर्व अध्यक्ष ने कमिश्नर से मिलकर प्रभावी तरीके से कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल से पिता गोविंद, मां मनोज और नाना जयप्रकाश से कहा कि पेशकार और चपरासी की प्रताड़ना के कारण नेहा ने आत्महत्या की है। नेहा की मां ने कहा कि आरोपी ही वादी बनाए गए हैं। नेहा जिस ऑफिस में बैठती थी उसे सील भी नहीं किया गया। पिता ने बताया कि नेहा ने कोर्ट के अधिकारियों से दो बार शिकायत की थी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में हर स्तर पर परिवार का साथ देगी। प्रतिनिधिमंडल में कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, भूधर नारायण मिश्रा, विकास अवस्थी, जेपी पाल, आलोक मिश्रा, हरप्रकाश अग्निहोत्री, सरिता दोहरे, नौशाद आलम मंसूरी, कनिष्क पांडेय, आरती बाज सहित अन्य मौजूद रहे।