मंगलवार को बिठूर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। इसी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी पश्चिम सोमवार को बिठूर पहुंचे और पुलिस बल के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि कहां-कहां कितना पुलिस बल तैनात रहेगा।