फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर को लेकर हमला बोला, नीयत पर उठाए सवाल

शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Feb 2026 10:15 PM IST

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर तारीखें बढ़ाकर अपने पक्ष में वोटों की जोड़-तोड़ करना चाहती है। सपा इसका हर स्तर पर विरोध करेगी। वह सोमवार को सिविल लाइन स्थित जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद के आवास पर उनके बेटे के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मीडिया से कहा कि एसआईआर के मामले में लगातार तारीखें बढ़ाई जा रही हैं जो सरकार की मंशा को उजागर करती हैं। सरकार फार्म नंबर सात भरवाकर अपने वोट बढ़ाने की साजिश कर रही है। कई जिलों से ऐसे छपे हुए फार्म बरामद होने की खबरें आई हैं जिसकी शिकायत सपा ने अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने लगातार बढ़ती महंगाई और आने वाले बजट पर भी सरकार को घेरा। कहा कि 11 फरवरी को पेश होने वाले उत्तर प्रदेश के बजट से गरीबों, शोषितों और वंचितों को कोई उम्मीद नहीं है। सपा की सरकार ने शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी थी जबकि मौजूदा सरकार केवल दिखावे का बजट पेश करती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें