फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुण्यतिथि पर याद किए गए बद्रीनारायण तिवारी

मानस संगम के संस्थापक पं. बद्रीनारायण तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि सोमवार को यूनाइटेड पब्लिक सभागार में मनाई गई। इस अवसर पर आध्यात्मिकता एवं जेनजी विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां मानस संगम की वार्षिक यात्रा पत्रिका का भी लोकार्पण किया गया। वरिष्ठ पत्रकार व लेखक नरेंद्र भदौरिया ने कहा कि बद्रीनारायण तिवारी आध्यात्मिक चेतना से पूर्ण व्यक्तित्व थे, जिनका कृतित्व आने वाली पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उत्कर्ष अकादमी के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी भले ही आधुनिक माध्यमों से जुड़ी हो, लेकिन आध्यात्मिकता की ओर उनका रुझान सकारात्मक संकेत है। धर्म प्रकाश गुप्ता ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. गायत्री सिंह, संस्था अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी, अभिनव नारायण तिवारी समेत शिक्षाविद व चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें