फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी ने राहगीरों को बांटा शीतल शरबत

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 31 May 2026 10:22 PM IST

बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी की ओर से रविवार को श्याम नगर क्षेत्र में शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। दोपहर के समय आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सेवा का सराहनीय उदाहरण बताया। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और श्रमिकों को राहत पहुंचाना सामाजिक दायित्व का हिस्सा है। इसी उद्देश्य से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सके। कार्यक्रम में समाजसेवी संजय सरकार सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने लोगों को शरबत वितरित कर सेवा कार्य में सहयोग दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें