मोतीझील लॉन-3 में आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार शाम श्री सांवलिया सेठ की आरती के साथ हुआ। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भक्तों ने सांवलिया सेठ के जयकारों के साथ आरती में सहभागिता की। इसके बाद पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। आरती के उपरांत भजन गायक गजेंद्र सिंह चौहान एवं गायिका ट्विंकल शर्मा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियां दीं। दोनों कलाकारों ने भक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भजनों पर भावपूर्ण सहभागिता करते हुए भक्ति का आनंद लिया।