फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: बीएलओ के नोटिसों का निस्तारण करने से मतदाताओं को मिली राहत

मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में नोटिसों के निस्तारण अब बीएलओ के करने से मतदाताओं को राहत मिली है। नगर के सभी 60 बूथों पर नोटिसों का निस्तारण हो रहा। नई व्यवस्था में अब बूथों पर भीड़ भी नहीं लग रही है। पहले सिर्फ दो नोटिस सुनवाई केंद्रों पर ही नोटिस वाले मतदाताओं को बुलाया जा रहा था। ऐसे में दोनों जगह काफी भीड़ रहती थी और लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता था। अब बीएलओ से यही कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते बूथों और सुनवाई केंद्रों पर आसानी से मतदाता अपने कार्य करवा रहे हैं। छह मार्च तक एसआईआर सर्वे कार्य पूरा करना है। पूर्व में नगर पालिका गंगाघाट और जगनीखेड़ा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में ही नोटिसों की सुनवाई हो रही थी। इससे लोगों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही थी। इसे शासन ने संज्ञान में लिया और अब कुछ दिनों से बीएलओ को भी नोटिस निस्तारण कार्य में लगाया गया है, जो अपने बूथों पर बैठ कर नोटिस का निस्तारण कार्य करा रहे है। इससे मतदाताओं का समय बचने के साथ ही दौड़ धूप कम करना पड़ रहा है। नगर में 60 बूथ और दो शिकायत निस्तारण सुनवाई केंद्र बनाए गए है। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकृत अधिकारी डॉ. लाल बहादुर ने बताया कि बीएलओ के शामिल होने से मतदाताओं को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें