फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंंज: गंगा का जलस्तर फिर चेतावनी बिंदू के पार, बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

कई दिन से स्थिर गंगा नदी का जलस्तर रविवार को फिर से चेतावनी बिंदु का पार कर गया। छह मोहल्लों में पानी घुसने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं, लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 111.990 मीटर पर पहुंच गया था, जो सोमवार को बढ़कर चेतावनी बिंदु पार कर 112.010 मीटर पर पहुंच गया है। पांच अगस्त को भी गंगा नदी चेतावनी बिंदु पार कर गई थी। नरौरा और हरिद्वार बांध से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में एक-दो दिन में और वृद्धि होेने की संभावना जताई जा रही। वहीं पानी बढ़ने से पश्चिमी गंगाघाट के मोहल्ला गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर गंगा कटरी, शाही नगर समेत छह मोहल्लों में बाढ़ का पानी भरा होने से दो सैकड़ा घर नदी के पानी से घिरे है। नाव से लोग रोजमर्रा का कामकाज निपटा रहे हैं। लोगों ने बताया कि खाद्य समाग्री और स्वास्थ्य संबंधी दवाओं को लेकर दिक्कते है साथ ही साफ सफाई के प्रबंध भी नाकाफी है। पालिका ईओ राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुन: दौरा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें