फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल

Shikha Pandey Updated Thu, 16 Jul 2026 10:53 PM IST

गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा राजधानी मार्ग से पोनीरोड होकर वापस राजधानी मार्ग सब्जी में समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। गर्मी को देखते हुए रथयात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर शरबत और आइसक्रीम का वितरण किया गया। श्रीमद् भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के तत्वावधान की ओर से गुरुवार को दोपहर बाद गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर प्रागंण में विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का पूजन करने के बाद रथ में विराजमान किया गया। जय जगन्नाथ उद्घोष के साथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा गोपीनाथपुरम से अंबिकापुरम होकर राजधानी मार्ग गायत्री नगर मोड़, कंचन नगर मोड़, आदर्श नगर रामगली मोड़, सुभाष नगर मोड़, सब्जी मंडी, पोनी तिराहा से पोनीरोड होकर वापस राजधानी मार्ग सब्जी मंडी में समाप्त हुई। अलग-अलग रथों में शंकर- पार्वती, मां काली, गणेश, श्रीराम दरबार समेत अन्य देवी देवताओं से सजे-धजे बाल कलाकार मौजूद रहे। कई जगह भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी गई। इस दौरान भक्तों के बीच चना की दाल, आम, जामुन, अंगूर आदि प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय, पालिका ईओ डॉ. राजेश कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय, एसडीएम आनंद कुमार नायक, तहसीलदार मनीष द्विवेदी, नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, लेखपाल प्रशांत अवस्थी, आशु श्रीवास्तव, वाईपी दीक्षित, शशि बिंद, राजेश गुप्ता गोल्डी, कमल वर्मा, अंकुर शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, योगेश मिश्रा, प्रदुम्न मिश्रा, नीलकमल दीक्षित, अनूप शुक्ला, पप्पू चौहान, अमरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें