कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-3 की नीलामी रविवार को काकादेव स्थित पामेला रेस्टोरेंट में हुई। इस लीग में चार टीमों के कप्तानों को 1,00,000 पाॅइंट्स दिए गए, जिनके माध्यम से उन्होंने बोली लगाकर 15-15 सदस्यीय अपनी टीम का गठन किया। नीलामी के दौरान टीम ब्लू ने शोभित शर्मा को सर्वाधिक 29,000 पाॅइंट्स में खरीदकर उन्हें लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। इसके अलावा, टीम ब्लैक ने विवेक यादव को 26,000 पाॅइंट्स में, टीम यलो ने नितेश त्रिपाठी को 24,000 पाॅइंट्स में और टीम रेड ने आशीष मिश्रा को 22,000 पाॅइंट्स में खरीदा। टीम रेड ने रवि यादव को 20,000 पाॅइंट्स में अपनी टीम में शामिल किया। लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी संदीप जैन रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया और समाजसेवी अंकुर खंडेलवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने की। घोषित की गई चारों टीमें टीम रेड : सौरभ त्रिवेदी (कप्तान), सत्यम बाजपेई, मयंक शर्मा, अविनाश सचान, राजेश कुमार, रवि यादव, संजय, नीरज, आशीष मिश्रा, राजकुमार, अश्वनी मिश्रा, चितरंजन, सत्यम विश्व मोगरे, श्याम जी गुप्ता, मनोज सोनकर। टीम यलो : पवन मिश्रा (कप्तान), अभिषेक गुप्ता, आशुतोष यादव, जसप्रीत, नितेश त्रिपाठी, उत्कर्ष, आशीष गुप्ता, शिवम प्रजापति, शिवम शुक्ला, बृजेश, अजय, मुकेश सिंह, सिद्धार्थ, निखिल, देवेंद्र। टीम ब्लू : शशांक साहू (कप्तान), राज अवस्थी, शोभित शर्मा, अखिलेश दीक्षित, सिद्धांत बाबू, मुकुल साहू, शुभम पांडे, अतुल तोमर, विशाल कनौजिया, सचिन गुप्ता, विनीत गुप्ता, मनोज त्रिपाठी, गोपेंद्र सिंह भदौरिया, अनुज यादव, तरुण मिश्रा। टीम ब्लैक : मोनू यादव (कप्तान), अभिनव दीक्षित, संदीप जैन, मनीष पांडे, विवेक यादव, वंश गुप्ता, शैलेंद्र दुबे, अनिल मिश्रा, आशीष जोशी, हर्षित गुप्ता, डीजे, राहुल टंडन, सुशील गौतम, गुरप्रीत, सोनू शर्मा।